![] राजनांदगाँव — प्रदेश के स्वास्थ्य , पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण केबिनेट मंत्री टी. एस.सिंहदेव कल पाँच अगस्त को सुबह 10:30 बजे स्थानीय कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके उपरांत 12:30 बजे जिला अस्पताल राजनांदगाँव का निरीक्षण पश्चात सर्किट हाउस में दोपहर एक बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से पुनः भेंट करेंगे एवं प्रेस कांफ्रेंस मे शामिल होंगे । टी.एस.सिंहदेव के राजनांदगाँव आगमन पर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सभी सदस्यों को टी.एस.सिंहदेव के स्वागत के लिये अनिवार्य रुप से काग्रेस भवन मे प्रातः 10:30 बजे पहुँचने की अपील की है।
गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद श्री सिंहदेव का पहली बार राजनांदगांव आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री सिंहदेव का स्थानीय कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री जी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़