![] वकील महिंदर सिंह उन्नाव पीड़िता के जिन्होंने DM को अश्लाहे के लाइसेंस की अर्जी दी थी कि कभी मुझ पर जानलेवा हमला हो सकता है
विधायक सेंगर समेत 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा
उन्नाव रेप पीड़िता की कार में ट्रक की टक्कर लगने के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और साजिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुलदीप सेंगर दुष्कर्म कांड में आरोपी भी हैं। ट्रक चालक,, मालिक गिरफ्तार: प्रदेश के एडीजी राजीव कृष्ण के अनुसार यह मुकदमा रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में लिखा गया है। रविवार को पीड़िता अपनी चाची, मौसी और वकील महेन्द्र सिंह के साथ कार से चाचा से ही मिलने जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक आशीष कुमार के अलावा ट्रक मालिक फतेहपुर के देवेन्द्र किशोर पाल और क्लीनर बांदा निवासी मोहन श्रीवास को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को भी खत लिखा था। यह खत 12 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता की तरफ से लिखा गया है। इसमें यह कहा गया है- “उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए जो हमें धमका रहे हैं।” पत्र में आगे लिखा गया है- “लोग मेरे घर आते हैं, धमकाते हैं और केस वापस लेने की बात कर ये कहते हैं कि ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार को फर्जी केस में जेल में बंद करवा देंगे।”
Categorized in : देश