![] जाँजगीर चाँपा– कहा जाता है कि जहाँ हौसले बुलंद हों वो सफलता की कदम चुमने और इतिहास भी अपने पन्नों पर प्रतिभाशाली लोगों का नाम स्वर्ग अक्षरों में अंकित करने के लिये लालायित रहती है। इसी कड़ी में जाँजगीर चाँपा जिले के माँ शवरीन दाई की पावन धरती अमोरा (महन्त) निवासी श्री दिवाकर तिवारी की धर्मपत्नी डिप्टी कलेक्टर श्रीमति आभा तिवारी जो कि वर्तमान में महासमुँद मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं उन्हे अब छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है । उनकी इस उपलब्धि से पूरे गाँव में खुशी का माहौल है जिसके कारण गाँव एवं जिला का नाम रौशन हुआ है। गौरतलब है कि श्रीमति आभा तिवारी जी उपपुलिस अधीक्षक सिद्धांत तिवारी की माँ है।
गौसेवा संगठन ने दी बधाई
श्रीमति आभा तिवारी के छग राज्य सूचना आयोग अवर सचिव बनने पर *गो सेवा संगठन प्रमुख अरविन्द तिवारी एवं जाँजगीर चाँपा जिला प्रभारी शिशिर शर्मा (गोलू) ने संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़