![] रायपुर — आज हरेली त्यौहार मनाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी दो अगस्त को नई दिल्ली जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल कल दोपहर 02.50 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 04.45 बजे नई दिल्ली पहुँचेंगे और वहाँ रात्रि विश्राम करेंगे । मुख्यमंत्री अगले दिन तीन अगस्त को नई दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 05.25 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 07.15 बजे रायपुर लौट आयेंगे ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़