बिलासपुर — आज हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गनियारी मल्टी स्किल सेंटर पहुँचे और प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का लोकार्पण किये । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुये वहाँ उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं को हरेली त्यौहार की शुभकामनायें दी और कहा कि गांधी जी का कहना था कि भारत गांव में बसता है ये मल्टी स्किल सेंटर प्रदेश का प्रथम ऐसी परियोजना है जिससे सीधे हमारी माता-बहनो को रोजगार मिलेगा । पहले चूड़ियां फिरोजाबाद से आती थी अब गनियारी की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा है। ईंट से घर बनाने पर दीमक लगता है लेकिन फ्लाई ऐश ब्रिक्स से घर बनाने पर इन समस्याओ से छुटकारा मिलता है।
श्री बघेल ने इस दौरान जिला सीईओ रितेश अग्रवाल,एपीओ, जनपद सीईओ तखतपुर हिंमांशु गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। और अंत में आभार प्रदर्शन तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर ने किया।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़