रायपुर — आज हरेली तिहार का रंग मुख्यमंत्री निवास में बखूबी नजर आया। सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर हरेली जोहार यात्रा रवाना की। यह यात्रा मुक्ताकाश मंच पर जाकर खत्म होगी। इस दौरान सीएम भूपेश भी हरेली रंग में रंगे नजर आये। सीएम भूपेश गेड़ी पर चढ़े तो वहां उपस्थित हर कोई उनके इस अंदाज को देखकर फिदा हो गया। वहीं मंत्री कवासी लखमा नर्तक दल के साथ थिरकने से खुद को रोक नहीं पायेक्षऔर जमकर थिरके।मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में पहले कृषि उपकरणों की विधि विधान से पूजा हुई। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा बेलगाड़ी में सवार होकर निकले। उनके आगे पीछे विभिन्न लोक कलाकारों और नर्तक दल भी बाजे-गाजे और ढोल नगारे के साथ निकल पड़ा।साथ ही सीएम भूपेश ने ट्वीट करके भी प्रदेश की जनता को हरेली तिहार की बधाई दी। चढ़व गेड़ी, खेलव फुगड़ी, भौंरा अउ बांटी… हमर संस्कृति हमर गरब, पूजनीय हमर माटी… नांगर, बइला, गैंती, रापा अउ कुदारी… हरेली तिहार में रंगे हे छत्तीसगढ़ महतारी।

मुख्यमंत्री ने भौंरा और नारियल फेंक का लिया आनंद

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर — हरेली को पहली बार राज्य सरकार द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में हरेली त्यौहार की शुरूआत करने के बाद बिलासपुर पहुँचे। बिलासपुर जिले के नेवरा ग्राम के लोगों के साथ उन्होंने हरेली त्यौहार में पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया। इस दौरान सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल भौंरा को अपने हाथों में चलाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद लोगों ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्यमंत्री को प्रोत्साहित किया। वहीं सीएम भूपेश ने नारियल-फेंक का भी लुफ्त उठाया

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News