रायपुर — राज्य सरकार ने निकाय चुनाव से पहले नगरीय प्रशासन के 18 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 10 निगम कमिश्नर बदले गये । भिलाई निगम आयुक्त को रायपुर स्मार्ट सिटी का GM बनाया गया है। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्ग के एक दर्जन से ज्यादा अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। रायगढ़, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, भिलाई, वीरगांव, कोरबा, जगदलपुर, दुर्ग, भिलाई के निगम कमिश्नर निवर्तमान कमिश्नरों को विभिन्न जगहों पर पोस्टिंग दी गयी है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़