![] जगदलपुर– शहीद सीआरपीएफ जवान रोशन कुमार के पार्थिव शरीर को दंतेवाड़ा पुलिस लाईन लाया गया। पुलिस जवानो द्वारा पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी गयी।
गौरतलब है कि सीआरपीएफ 195 बटालियन में पदस्थ जवान रोशन कुमार (23 वर्ष) अपनी ड्यूटी से पूसपाल बोदली कैम्प लौट रहा था तभी आज सुबह 06.15 बजे 700 मीटर दूर आईईडी बम ब्लास्ट हो गया जिसमें जवान शहीद हो गया । जवान के शव का दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन कारली में सलामी दी गयी। सलामी के बाद पार्थिव शरीर को गृहग्राम बिहार के लिये रवाना कर दिया गया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़