![] रायपुर — छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल हरेली त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनायेंगे। राजधानी के सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में कल एक अगस्त के अवसर पर सुबह 09 बजे हरेली त्यौहार का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे। वे हल उठाकर हरेली यात्रा की शुरूआत करेंगे। वे सावन झूले में बहनों से मुलाकात भी करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा सुआ, कर्मा, ददरिया और गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। हरेली गीत भी गाये जायेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़