![] जगदलपुर– आज शाम महादेव घाट में सेल्फ़ी लेने के चक्कर में एक युवती इंद्रावती नदी में जा गिरी। जिसे शहर के दो जाँबाज युवकों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुये नदी से बाहर निकालकर युवाती की जान बचा ली। कुछ समय की देरी होने से उसकी जान भी जा सकती थी ।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुम्हार पारा जगदलपुर निवासी वैशाली आज शाम इंद्रावती नदी की सुंदरता देखने पहुँची थी जहाँ उसे सेल्फी लेना महँगा पड़ गया। इस दौरान महादेव घाट में सेल्फ़ी लेने के चक्कर में युवती का पैर फिसल गया जिसकी वजह से वह इंद्रावती नदी में गिर गयी। यह देखते ही जाँबाज आशीष औऱ उमेश नामक युवकों ने नदी से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़