रायपुर — बिलासपुर के पूर्व सांसद रामगोपाल तिवारी के पौत्र विवेक रंजन तिवारी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। विधि एवं विधाई कार्य विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार ने कनक तिवारी को महाधिवक्ता नियुक्त किया था। कुछ ही महीने के कार्यकाल के बाद तिवारी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर पदस्थ रहे सतीशचंद्र वर्मा को महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। उसके बाद से ही अतिरिक्त महाधिवक्ता का पद रिक्त था। आज इस पद पर विवेक की नियुक्ति की गई है वे हाईकोर्ट अधिवक्ता होने के साथ साथ युवक कांग्रेस के प्रादेशिक पदाधिकारी भी हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई आदेश में कहा गया है कि अतिरक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी के अधिकार, कर्तव्य और दायित्व छत्तीसगढ़ विधि विभाग द्वारा मेन्युअल के संबंधी प्रावधानों से शासित होंगे तथा दोनों पक्ष कभी भी संविदा समाप्त करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़