रायपुर – राशनकार्ड नवीनीकरण के लिये शिविरों में आवेदन प्राप्त करने हेतु 15 जुलाई से 29 जुलाई तक समय-सीमा निर्धारित की गयी थी। अब यह तिथि बढ़ाकर 05 अगस्त तक निर्धारित की गई है।

इस संबंध में खाद्य , नागरिक आपूर्ति के विशेष सचिव ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर कहा है कि 28 जुलाई की स्थिति में जिलों से 85 प्रतिशत राशनकार्ड धारियों से राशनकार्ड नवीनीकरण के लिये आवेदन प्राप्त हुये है तथा लगभग 15 प्रतिशत राशनकार्डधारियों से आवेदन प्राप्त होना शेष है। इसलिये पूर्व निर्धारित समय सीमा में वृद्धि करते हुये आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि अब 05 अगस्त तक निर्धारित की गई है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़