रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कल 31 जुलाई बुधवार को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिये सुबह से ही खुले रहेंगे। जनचौपाल में मुख्यमंत्री जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा जिसके लिये पंजीयन का कार्य दोपहर एक बजे तक होगा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़