रायपुर — बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल 30 जुलाई को प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 30 जुलाई को बस्तर का दौरा करने वाले थे जिसके लिये प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली थी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल मंगलवार सुबह 11.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से राज्य विमान से जगदलपुर के लिये रवाना होते और दिनभर जगदलपुर के ही अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम के पश्चात जगदलपुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम था।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़