![] पटना — बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान पटना पहुँच चुके हैं। वे राजभवन में आज सुबह 11.30 बजे राज्यपाल का शपथ ग्रहण करेंगे। फागू चौहान को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

कल पटना एयरपोर्ट पहुँचने पर नवनियुक्त राज्यपाल का सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगियों ने स्वागत किया।

गौरतलब है कि फागू चौहान उत्तरप्रदेश के घोसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और वो पिछले काफी सालों से भाजपा से जुड़े रहे हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश