![] रायपुर — छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उइके आज शाम चार बजे राजभवन के दरबार हाल में छत्तीसगढ़ की पहली पूर्णकालिक महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नवनियुक्त राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बड़ी संख्या में मंत्री और सचिव सहित नवनियुक्त राज्यपाल के परिजन भी शामिल होंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़