![] त्रिपुरा — छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सात बार सांसद रहे रमेश बैस आज त्रिपुरा के अठारहवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। भारत के सबसे छोटे राज्य के रूप में गोवा और सिक्किम के बाद तीसरा सबसे छोटा राज्य है त्रिपुरा। जहाँ की आबादी है 36 लाख 71हजार 32 है तथा क्षेत्रफल 10492 वर्ग किलोमीटर है। त्रिपुरा की मुख्य भाषा बांग्ला और त्रिपुरी अर्थात कोक बराक है। यह भारत का सबसे अधिक साक्षरता वाला प्रदेश है जहाँ की साक्षरता 94.65% है। दुर्गा पूजा यहाँ का मुख्य त्यौहार है । यहाँ हिन्दुओं की संख्या 80% है। त्रिपुरा के पर्यटन केंद्र के रूप में अगरतला , कमलसागर , सेफाजाला , नीलमहल , उदयपुर , पिलक , महामुनि , ऊनोकोटि , जामपुई हिल प्रसिद्ध है । यहाँ की स्थानीय देवी त्रिपुर सुंदरी है।

एक नजर त्रिपुरा के पूर्व राज्यपालों की सूची पर

इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी निभाने वालों में 1972 में बीके नेहरू ,1973 में एल पी सिंह , 1981 में एसएमएच बरनी , 1984 में केवी कृष्णा राव , 1989 में सुल्तान सिंह , 1990 में केवी रघुनाथ रेडी , 1993 में रोमेश भंडारी , 1995 में सिद्धेश्वर प्रसाद , 2000 में कृष्ण मोहन सेठ , 2003 में दिनेश नंदन सहाय , 2009 में कमला बेनीवाल उनके तुरंत बाद 2009 में ही डी यशवंतराव पाटील , उसके बाद 2013 में देवानंद कुंवर , 2014 में वी पुरुषोत्थमन उनके एक माह बाद ही पद्मनाभ आचार्य , 2015 में तथागत राय , 2018 में कैप्टन सिंह सोलंकी रहे । इन 17 राज्यपालों के बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता रमेश बैस 18 वें राज्यपाल के रूप में आज शपथ ग्रहण करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़