![] भोपाल — आज राज्य के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आर एस झा राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन को राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे।
आज टंडन विशेष विमान से आज यहां पहुँच चुके हैं। स्टेट हैंगर पर राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। टंडन अभी तक बिहार के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। हाल ही में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश स्थानांतरित किया गया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश