रायपुर — छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार पर पहली बार सरकार ने एक अगस्त को हरेली त्यौहार की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की। सरकार ने इसके लिये एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ के लोगों को हरेली की बधाई दी है।
हरेली त्यौहार पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की भी भागीदारी रहेगी जिसकी सूची राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। कार्यक्रम के दौरान फुगड़ी से लेकर गेंड़ी और नारियल फेंक जैसे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को स्थान दिया जायेगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : All News