![] रायपुर — आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवा रायपुर के मंगल भवन का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
साईं अस्पताल के सामने मानव सेवा संस्थान द्वारा इस मंगल भवन का निर्माण कराया गया है। जिसमें मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिये सुविधाएं रहेंगी। इस मंगल भवन में 150 लोगों की ठहरने और खाने की व्यवस्था रहेगी।
गौरतलब है कि ट्रस्ट की ओर से एक मंगल भवन अम्बेडकर अस्पताल के पास स्थित है वहीं एम्स के पास भी एक और मंगल भवन निर्माणाधीन है। मंगल भवन में 50 रुपये में रहने और खाने की व्यवस्था की गयी है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़