![] अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली– पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में हैदराबाद में देर रात 02:30 बजे निधन हो गया । वो पिछले कई दिनों से बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे. शनिवार को जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें एआईजी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मद्गूल में हुआ था । वे शहरी विकास एवं संस्कृति जैसे विभागों की जिम्‍मेदारी सम्हाली थी। बाद में यूपीए की सरकार ने ही उन्‍हें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया था। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में भी उन्‍होंने सूचना और प्रसारण मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाली थी। वर्ष 1984 से वह कई बार सांसद के तौर पर निर्वाचित हुये थे । साल 2009 लोकसभा चुनाव में वह चेवेल्ला सीट से सांसद चुने गये थे।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड्डी का अंतिम संस्‍कार कल सोमवार को किया जायेगा।

Categorized in : देश