मुम्बई — 90 के दशक की मशहूर फिल्मी अभिनेत्री आयशा जुल्का का आज यानी 28 जुलाई को जन्मदिन है। ग्यारह साल की उम्र में फिल्म ‘कैसे कैसे लोग’ से अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाली आयशा जुल्का शुरुआत से ही चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। आयशा ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि उड़िया, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया।
आयशा का नाम कुर्बान, जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, मेहरबान, दलाल, वक्त हमारा है, मासूम जैसी शानदार फिल्मों से जुड़ा। वर्ष 1983 में छोटी उम्र से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली आयशा ने वर्ष 2010 में फिल्मी पर्दे से ब्रेक लिया। और करीब आठ साल के ब्रेक के बाद वह 2018 में ‘जीनियस’ फिल्म में पुन: नजर आयी। फ्लॉप फिल्मों के चलते उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने के फैसला लिया था।
फरवरी 1999 में कोरबा छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी स्टैडियम जब रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने आयशा जुल्का पहुँची थी तब भारतसत्य पोर्टल के अरविन्द तिवारी को उनका इंटरव्यू लेने का अवसर मिला था । आज उनके जन्मदिन पर भारतसत्य चैनल की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनायें।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : मनोरंजन