रायपुर — राजीव भवन में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दो अहम बैठक दोपहर एक बजे रखी गयी है । इस बैठक में मुख्मयंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि पीसीसी चीफ बनने के बाद मोहन मरकाम की पहली बार कांग्रेस पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक लेंगे। पहली बैठक प्रदेश कार्यकारिणी की होगी, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने में कांग्रेसियों की भूमिका पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश सरकार की 06 महीने की उपलब्धियों को लेकर रणनीति बनेगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़