![] ऑल जर्नलिस्ट्स काउंसिल के आवाहन पर आज दिनांक 27/07/2019 को पत्रकारों द्वारा एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कल पत्रकार साथी रोहित त्रिवेदी से मारपीट की घटना को लेकर गहरा रोष व्यक्त करते हुए एसएसपी अनंत देव को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की जिस पर उन्होंने तत्काल एस एच ओ बेगमगंज को मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए*

पूरे प्रदेश भर में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर एसएसपी साहब से वार्ता की गई उन्होंने विचार विमर्श कर आगे के लिए आश्वासन दिया है कि किसी पत्रकार के साथ इस तरह की घटना ना हो इस पर कानपुर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेंगी

क्या थी कल की घटना

कल दिनांक 26/07/2019 को देर रात यतीमखाना इलाके में करंट से चिपक कर युवक की मौत की सूचना पर बवाल हो गया था जिसकी सूचना पाकर हिंदुस्तान समाचार पत्र के कैमरामैन रोहित त्रिवेदी खबर कवरेज करने पहुंचे घटनास्थल की फोटो ले रहे थे तभी अचानक से कुछ गैर सामाजिक तत्वों द्वारा उन पर हमला बोल दिया गया और उनका कैमरा छीन कर घटनास्थल से भाग गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये!

प्रमुख रूप से ऑल जर्नलिस्ट प्रेस काउंसिल के संरक्षक के के त्रिपाठी कुमार कानपुर प्रेस क्लब पूर्व महामंत्री.राधा कृष्ण शुक्ला उमेश प्रदेश अध्यक्ष.राकेश विश्वकर्मा लंकेश प्रदेश प्रभारी. नकुल अवस्थी प्रदेश उपाध्यक्ष. विजय कुमार जिला अध्यक्ष. जय प्रकाश अवस्थी जिला सचिव. आशीष वर्मा जिला उपाध्यक्ष. टीकम दास जिला सचिव. विशाल विश्वकर्मा जिला सदस्य आदि पत्रकार मौजूद रहे

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश