बैंगलोर — कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिर जाने के बाद अब नई सरकार के गठन के लिये हलचल तेज हो चुकी है । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीएस येदियुरप्पा आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज सुबह 10 बजे उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद बताया कि वह आज शाम 06 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे ।राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश