रायपुर — पुलिस विभाग में पदोन्नति के दस्तावेजों की जांच के लिये समिति गठित कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन अशोक जुनेजा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही सदस्यों में उप पुलिस महानिरीक्षक एस.आई.बी. सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन ओ.पी. पॉल, उप पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग एस. सी. द्विवेदी और उप पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव शामिल है।

बताया जा रहा है कि जनवरी 2010 से दिसम्बर 2015 के मध्य कई ऐसे पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी गई है, जो नियमानुसार इसकी पात्रता नहीं रखते हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से यह बात संज्ञान में आने पर पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने इस संबंध दस्तावेजों की जांच, परीक्षण के लिये समिति गठन के आदेश जारी किये है। समिति को अविलंब समस्त दस्तावेजों की जांच कर अनुशंसा सहित प्रकरण, जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़