जाँजगीर-चाँपा– जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटौद में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गये। इस दिल दहला देने वाली घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है.

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़