चाँपा — कोसा , काँसा एवं कंचन की धरती चाँपा में विश्वेश्वरैया चौक से कालेज रोड गौरव पथ के नवनिर्माण एवं चाम्पा बिर्रा मार्ग रेल्वे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के अतिशीघ्र निर्माण करने की माँग को लेकर फौजी भाई पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चाँपा द्वारा कल 21जुलाई को प्रात: दस बजे से 22 जुलाई को प्रात: दस बजे चौबीस घंटे तक अर्धनग्न अवस्था में परशुराम चौक स्थित मार्ग पर आंदोलन किया जायेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि इसके बाद भी संबंधित प्रशासन अपने दायित्व निभाने में असमर्थ रहा तो नगरवासियों के व्यापक जनसमर्थन से पुन: जनहित में उग्र आंदोलन किया जायेगा। यह आंदोलन नगर में व्याप्त समस्याओं, निर्माणकार्यों में हो रही देरी,अनिमितताओं और नागरिकों को इससे निजात दिलाने के लिये है।इसके लिये उन्होंने नगरवासियों, व्यापारियों,संघर्ष मोर्चा, विभिन्न राजनीतिक दलों सहित पीड़ितों को साथ देने की अपील की है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़