फिरोजाबाद। हाथवंत ब्लॉक में तैनात भ्रष्ट वीडीओ पंकज सिंह को जिलाधिकारी ने हटाकर शिकोहाबाद भेजा है, हाल ही में पत्रकार राहुल तिवारी पर एक झूठा मुकदमा दर्ज कराकर वीडीओ सुर्खियों में आई थी, अपने सरकारी अधिकारों का दुरुपयोग कर वीडीओ ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था जिसके विरोध में सैकड़ों पत्रकार जिलाधिकारी एवं एसएसपी से मिले थे, और इस अधिकारी की करतूतें बताते हुए एक व्यक्ति से रिश्वत मांगते का एक फुटेज भी दिखाया था और वीडीओ पर कार्यवाही की सख्त मांग की थी। बता दें कि भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर पत्रकार राहुल तिवारी द्वारा एक आरटीआई मांगी गई थी जिससे भ्रष्ट बीडीओ बौखला गई थी, और मौका मिलने पर षड्यंत्र के तहत एक फर्जी मुकदमा लिखा दिया। सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने वीडीओ को हटाकर शिकोहाबाद भेजा है।

Categorized in : उत्तर प्रदेश