![] रायपुर — छत्तीसगढ़ प्रदेश में नये सरकार के आने के बाद अनेक मुद्दों पर जाँच के आदेश मिले हैं वही कई खुलासे भी हो रहे हैं। पहले चिप्स के सीईओ का घोटाला तो अब प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा के पूर्व कलेक्टर सौरभ कुमार के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जाँच में पता चला है कि कलेक्टर रहने के दौरान उन्होंने डीएमएफ से मिले करोड़ों रुपयों के फंड का नियम कायदे के विरुद्ध इस्तेमाल किया । केवल इतना ही नहीं वहां के लाइवलीहूड कॉलेज में महिलाओं के आजीविका के लिये खोले गये शक्ति गारमेंट में बिना सामान सप्लाई किये ही सप्लायर को छह करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान कर डाला ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़