![] राँची– राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव को राँची हाईकोर्ट से आज जमानत मिल चुकी है। देवघर कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार बनाकर लालू की तरफ से जमानत याचिका दायर की गयी थी। इस पर सुनवाई करते हुये रांची हाईकोर्ट ने लालू यादव को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। इसके साथ ही कोर्ट ने लालू को पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश