रायपुर — राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। राज्य सरकार ने नया बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत को बनाया है जबकि कांवड़े को संचालक, कोष , लेखा एवं पेंशन की ज़िम्मेदारी मिली है। नीरज कुमार बंसोड़ को शिखा राजपूत की जगह संचालक, स्वास्थ्य्य सेवाएं बनाया गया है और शारदा वर्मा को संचालक, कोष , लेखा एवं पेंशन के अतरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है । मुकेश कुमार को उनके पास मौजूद विभागों के अलावा संचालक, आदिम जाति कल्याण का अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विनीत नंदनवार को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है और रिचा प्रकाश चौधरी को रायगढ़ जिला पंचायत की सीईओ बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभात मलिक सीईओ आरडीए के साथ संचालक संस्थागत वित्त का अतरिक्त प्रभार दिया गया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़