![] रायपुर — प्रदेश में राशन दुकानों के संचालक बदले जायेंगे। प्रदेश में राशन दुकानों को लेकर अनियमितता की खबर मिली थी। उन्होंने कहा कि ऐसी दुकानों की जांच की जायेगी और अगर शिकायत मिली तो राशन दुकान के संचालक बदले जायेंगे।
आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जनचौपाल लगायी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और वहीं मीडिया से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित राशन दुकानों की अनियमितता को लेकर काफी शिकायत मिल रही है इसलिये राशन दुकानों के संचालको को बदला जायेगा | प्रदेश के 65 लाख लोगों को हमारी सरकार ने सस्ता चावल उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। जिन्हें सितंबर तक राशन कार्ड मिलना प्रारंभ हो जायेगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़