![] रायपुर– मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह के बुधवार को होने वाले जन चौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाता है लेकिन सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का सोमवार को निधन होने के कारण मातृशोक की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि आमजन की समस्याओँ को ध्यान में रखते हुये मुख्यमंत्री निवास पर जनचौपाल की शुरूआत की गयी है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिल सकता है। लेकिन बुधवार 10 जुलाई को जनचौपाल कार्यक्रम रद्द किया गया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़