![] नई दिल्ली — आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में मशहूर डाँसर सपना चौधरी पहली सदस्यता हासिल करेंगी। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी भाजपा में शामिल होंगी। गौरतलब है कि भाजपा अभी पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश