नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन संघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 118वीं जयंती पर आज श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। मोदी ने मुखर्जी को महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक करार दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, ”महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिये उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश