रायगढ़ –केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिका लिंगानुपात में निरंतर वृद्धि एवं इस दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ जिले को सम्मानित किया जायेगा। अपर सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन श्री के.मोसेस चलाई ने कलेक्टर श्री यशवंत कुमार को पत्र लिखकर शुभकामनायें दी है। गौरतलब है कि 07 अगस्त 2019 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में बालिका लिंगानुपात की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश एवं जिले को सम्मानित किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन द्वारा 05 राज्यों एवं 10 चयनित जिलों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें से छत्तीसगढ़ में एक रायगढ़ है। रायगढ़ जिले में विगत 5 वर्षो (2014-15 से 2018-19)में बालिका लिंगानुपात वृद्धि की दिशा में बेहतरीन कार्य किया गया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़