![] रायपुर — भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाभियान आज राजधानी के जयस्तंभ चौक समीप शहीद स्मारक भवन में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुआ। भाजपा ने इस महाभियान के तहत आठ लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी अभियान के तहत प्रदेश में सदस्यों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सदस्यों की संख्या 27 लाख है जिसे 35 लाख तक करने की योजना है।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता हुए शामिल हुये। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये बृजमोहन अग्रवाल ने लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प दोहराते हुये नये सदस्यों का स्वागत किया।
प्रदेश में भाजपा के सदस्यता महाभियान का आगाज करने आये केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने एकात्मक परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री जिन विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं वह राज्य सरकार का मामला है। यह मुख्यमंत्री के ही अधिकार क्षेत्र का मामला है और उन्हें ही पूरा करना चाहिये।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़