नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 06 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा करेंगे। इस दिन वे वाराणसी से भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मुहिम के दौरान हर बूथ पर पांच पेड़ लगाने को भी कहा है। इस दौरान शहर के रामेश्वरम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे । जिसके लिये जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोर शोर से तैयारियाँ की जा रही है।

गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव के बाद मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का यह दूसरा दौरा होगा। इस से पहले वह 27 मई को शहर के मतदाताओं को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देने पहुंचे थे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश