![] रायपुर — खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, संस्कृति तथा योजना एवं आर्थिक-सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने पूजापाठ करने के बाद आज यहां मंत्रालय में अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया। वह उन्होंने मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सी.के.खेतान, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़