नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ आज फिर से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनावों का एलान होने से कुछ दिन पहले 24 फरवरी को मोदी ने मार्च और अप्रैल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं करने का एलान किया था। साल 2014 में सरकार बनाने के बाद अपने पहले कार्यकाल में मोदी ने अपनी मासिक ‘मन की बात’ के जरिये 53 बार राष्ट्र को संबोधित किया है। अपनी वापसी का भरोसा जताते हुये मोदी ने कहा था कि वह मई के अंतिम रविवार को अपने कार्यक्रम के साथ लौटेंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है और मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज वे फिर अपने मन की बात जनता के सामने रखेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश