बिलासपुर– पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज चिटफँड मामले में अपराध दर्ज होने पर हाइकोर्ट में उपस्थित हुये।
अंबिकापुर लुंड्रा थाने में अभिषेक सिंह, राजनंदगांव महापौर मधुसूदन यादव समेत कुल 20 लोगो पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है जिस आदेश को निरस्त करने की याचिका पूर्व साँसद ने की है। आज हाईकोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा के सिंगल बैच में इनका केस डायरी तलब लिया गया । इनकी अगली सुनवाई पाँच जुलाई को होगी ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़