![] जयपुर ( बाड़मेर) — राजस्थान में एक दर्दनाक हादसे में तूफान की वजह से 14 लोगों की मौत हो गयी है।राजस्थान के बाड़मेर में रामकथा चल रही थी, लेकिन अचानक हुई बारिश होने और तूफान आने से टेंट गिर गया और करेंट फैल गया । इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि पचास लोग घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश होने की वजह से टेंट में करंट भी फैल गया था। जब टेंट गिरा उस समय भगदड़ मच गई बारिश के चलते टेंट के आसपास काफी कीचड़ भी हो गया था।

डीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पंडाल में ज्यादतर बुजुर्ग मौजूद थे। माना जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। पंडाल गिरने के बाद बारिश के चलते करंट फैलने की बात कही जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। स्थानीय लोगों ने कई घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुँचाया। प्रशासन ने सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ को तत्काल अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिये हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश