देहरादून पुलिस को जनपद में एक बाहरी गैंग सक्रिय होने की सूचना मिली जिस पर #SpCity महोदया के पर्यवेक्षण एवं #CoCity महोदय के निर्देशन में #Soप्रेमनगर द्वारा थाना एवं चौकी के पुलिस बल की अलग-अलग टीमें बनाकर चेकिंग की जा रही थी। दिनांक 21.06.2019 को नदी किनारे सुनसान जगह पर एक झोपड़ी में कुछ लोग लूट की योजना बनाते हुए, 03 अभियुक्ततों 1- अक्षय प्रभाकर सांवले उम्र 25 वर्ष 2-दिनेश पुकराज रेणुवा उम्र 24 वर्ष 3- आकाश गणेश पंवार उम्र 23 वर्ष को जिनके कब्जे से 02 पिस्टल 12 कारतूस एवं एक तमंचा 12 बोर व 04 कारतूस एवं 01 अदद मोटर साईकिल महाराष्ट्र नम्बर की व 07 अदद मोबाईल फोन जिसमें 04 एण्ड्रायड एवं 03 छोटे मोबाईल थे एवं 10 सिम अलग-अलग कम्पनियों के बरामद कर गिऱफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग पुणे महाराष्ट्र के रहने वाले है व पुणे में सक्रिय रावण गैंग के सदस्य है, (उक्त गैंग में 22 सदस्य है जिसमें से 16 सदस्य जेल में है) व हम लोग लगभग पिछले 02 साल से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग शहरों में रहते है तथा पिछले 01 सप्ताह से प्रेमनगर, देहरादून में किराये के मकान में रह रहे थे हमारा सारा पैसा खत्म हो चुका है यहा से अन्य शहर में जाने के लिए आज हम लोग किसी सुनसान जगह में लूट कर फरार होने की फिराक में थे और हम इसी प्रकार चोरी, लूट आदि करके अपना जीवन यापन करते हैं क्योंकि हमारे खिलाफ महाराष्ट्र में कई संगीन अपराध पंजीकृत है हमारे खिलाफ मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत अभियोग भी दर्ज हैं यदि हम पकड़े गए तो हमारी जमानत 4-5 साल तक नहीं हो पायेगी तथा हमारे द्वारा अभी दिनांक 07.06.2019 को राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी के चिकली नगर निगम के अध्यक्ष दातेसाने के कार्यालय में तोडफोड एवं मारपीट आदि की गयी थी जिसके कारण महाराष्ट्र पुलिस लगातार हमारा पीछा कर रही थी। जिस कारण हम भागकर यहा आकर छिप गये थे।

सूत्र doon police FB

Categorized in : All News उत्तराखंड