![] रायपुर — प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जेल विभाग से सम्बन्धित अधिकारीयों की बैठक ली | इस बैठक में जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के बारे में आला-आधिकारियों से चर्चा हुई ।जेल मंत्री ने विभागीय अधिकारीयों से जेल के खाद्य एवं अन्य क्रय तथा पिछले तीन वर्षों से जेल में निर्मित सामाग्रियों, उसकी मात्रा और विक्रय के बारे में भी विस्तृत जानकारी मांगी।गृहमंत्री साहू ने जेल में होने वाले हमले या असामयिक मृत्यु को रोकने के सम्बन्ध में किये जा रहे विभिन्न कार्यवाहियों की पूरी जानकारी विभागीय अधिकारीयों से ली एवं प्रदेश के जेलों तथा उप-जेलों में क्षमता से अधिक बंद कैदियों पर जेल मंत्री ने पृथक रिपोर्ट अधिकारीयों को जल्द-से-जल्द सौपने के निर्देश भी दिये |

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़