इंग्लैंड — क्रिकेट विश्वकप 2019 में आज दोपहर तीन बजे साउथेम्पटन के हेम्पशायर बाउल मैदान में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जायेगा। गौरतलब है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ये पाँचवी और अफगानिस्तान की छठवी मुकाबला होगी। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है जबकि अफगानिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली है। हेम्पशायर बाउल में अब तक इस टूर्नामेंट के दो मैच खेले गये हैं और दोनों में बाद में बल्लेबाजी करनेवाली टीम को ही जीत हासिल हुआ है । खेलप्रेमियो के लिये राहत भरी खबर साबित हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साउथेम्पटन में आज दिन भर मौसम खुला रहने और धूप रहने की संभावना है ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट