रायपुर — प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं और उनकी मांगों की बात अब तीन जुलाई से हर बुधवार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं करेंगे। वे अब हर बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम जरिये प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। भेंट-मुलाकात की शुरूआत आगामी 03 जुलाई से हो रही है। भेंट-मुलाकात में आम नागरिकों को अपने क्षेत्र की समस्यायें और मांगें सीधे मुख्यमंत्री को बताने का मौका मिलेगा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़