![] नई दिल्ली – संसद के लिये अपने संयुक्त संबोधन में आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेंट्रल हाल में ‘नये भारत’ के लिये एनडीए सरकार के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुये कहा कि सरकार 2024 तक भारत को 05-ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की योजना बना रही है। महामहिम ने कहा, ‘सरकार मजबूत, सुरक्षित और समावेशी भारत बनाने के लिये आगे बढ़ रही है।’ सरकार महिला सशक्तीकरण के लिये प्रतिबद्ध है।‘महिलाओं को समानता देने के लिये ट्रिपल तलाक और निकाह, हलाला जैसी प्रथाओं को हटाना आवश्यक है,’ उन्होंने आगे कहा ‘महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुसार राज्यों के सहयोग से कई प्रभावी कदम उठाये गये हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए दंड को कठोर बनाया गया है और नये दंड प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जा रहा है । बेटी बचाओ बेटी पढाओ ‘अभियान ने कन्या भ्रूण हत्या को कम किया है और देश के कई जिलों में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। मेरी सरकार देश के विकास और समृद्धि में महिलाओं को समान हितधारक बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।

उन्होने आगे कहा कि आज दुनियाँ आतंकवाद के मुद्दों पर भारत के साथ खड़ी है। ‘मेरी सरकार के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकी शिविरों पर बालाकोट हवाई हमले ने भारत के इरादों को स्पष्ट कर दिया है। वैश्विक आतंकवादी के रूप में मसूद अजहर की घोषणा इस बात का प्रमाण है कि दुनियाँ देख रही है। ‘उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजना 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने, सभी को बिजली प्रदान करने और महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने की है। यह कहते हुये कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश