बीजापुर — नक्सलियों द्वारा लगातार अप्रिय घटना को अंजाम दिये जाने की अगली कड़ी में आज नक्सलियों नेसमाजवादी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पुनेम की धारदार हथियार से हत्या कर दी । आज सुबह गाँव मे नेता की लाश मिलने पर सनसनी फैल गयी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बीजापुर एसपी समेत पुलिस की टीम पहुंची हुई है।
जानकारी के मुताबिक समाज वादी पार्टी के नेता का नाम संतोष पुनेम है। कल देर शाम नक्सलियों ने अपने साथ उठा कर ले गये थे। घटना मद्धेड थाना क्षेत्र की है। इस घटना से गाँव में सनसनी फैल गयी है । आज सुबह जब मरमल्ली गांव में संतोष का शव गांव वालों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। संतोष के शरीर में धारदार हत्यार के निशान हैं इससे ये संदेह लगया जा रहा हैं कि नक्सलियों ने संतोष की हत्या में धरदार हत्यार से की है, फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। बता दें सपा नेता संतोष पुनेम विधायक प्रत्याशी भी रह चुके है।सुबह जब मरमल्ली गांव में संतोष का शव गांव वालों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। संतोष के शरीर में धारदार हत्यार के निशान हैं इससे ये संदेह लगया जा रहा हैं कि नक्सलियों ने संतोष की हत्या में धारदार हत्यार से की है । फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़