![] प्रयागराज — अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में वर्ष 2005 में हुये आतंकी हमले में इलाहाबाद की स्पेशल ट्रायल कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुये चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है । वहीं एक आरोपी मोहम्मद अजीज को बरी कर दिया गया है । फैसले को देखते हुये अयोध्या से लेकर प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे ।
गौरतलब है कि जज दिनेश चंद्र की कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस 11 जून को पूरी हो चुकी है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा कराये गयेइस हमले में एक टूरिस्ट गाइड समेत 07 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पुलिस की जवाबी हमले में 05 आतंकवादी मार गिराये थे । साथ ही सीआरपीएफ और पीएसी के 07 जवान गंभीर रूप से जख्मी भी हुये थे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश